गुड़ अर्थात प्राक्रतिक मिठाई,
गुड़ का नाम सुनते ही मुह में मिठास उत्पन्न हो जाती है गुड़ गन्ने के रस को गर्म कर बनाया जाने वाला खाद्य है जाता है
गुड़ में पर्याप्त मात्रा में आयरन और शुगर होता है साथ ही इसमें सोडियम, विटामिन, पोटैशियम, कैल्सियम, मिनरल्स और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है
गुड़ शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बडाता और यह खून से जुड़ी समस्याओं से हमारी रक्षा करता है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ शरीर को उर्जा देता है , खून व भूख बढ़ाता है, पाचन शक्ति बढाने व जल्दी पचने वाला खाद्य होता है
गुड़ का गुण
गुड़ की प्रवत्ति गर्म होने के कारण यह शरीर को गर्माहट देता है परन्तु पानी के साथ गुड़ का सेवन करने से इसकी प्रवत्ति ठंडी हो जाती है और यह शरीर को ठंडक देता
गुड़ के फायदे
गुड़ का नियमित सेवन याददाश्त बड़ाता है दिमाग को कमजोर व जल्दी थकने नहीं देता
रोजाना गर्म दूध और गुड का सेवन करने से शरीर की अशुद्धियां निकल जाती है। जिससे बीमारी होने का खतरा बिलकुल नहीं होता
रोजाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ मुंह में रखकर चूसने से पाचन सही व बेहतर होता है, और गैस बनने की समस्या भी ख़तम हो जाती है ।
गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन होता है और भुने हुए चने में आयरन के साथ-साथ प्रोटीन भी सही मात्रा में पाया जाता है इसलिए गुड़ और चना एनीमिया रोग दूर करने में काफी मददगार साबित होता है
गुड़ रक्त से टॉक्सिन दूर करता है जिससे त्वचा दमकती है और मुहांसे की समस्या नहीं होती है गुड़ शरीर का रक्त साफ करता है और मेटाबॉलिज्म ठीक करता है।
गुड़ में एंटी एलर्जिक तत्व होते हैं, इसलिए अस्थमा होने पर भी मरीज़ों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है
गुड़ में मौजूद आयरन शरीर में हेमोग्लोबिन बढ़ाता है
गुड़ का सेवन तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। चूंकि यह बहुत जल्दी पच जाता है इसलिए गुड़ से ब्लड में शुगर का स्तर भी तुरंत नहीं बढ़ता
गुड़ खाने से मांसपेशियों, नसों और रक्त वाहिकाओं को थकान से राहत मिलती है।
गुड़ की प्रवत्ति गर्म होने के कारण यह सर्दियों के दिनों में इसका सेवन आपको गर्माहट देता है व सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा
चुकी गुड़ की प्रवत्ति गर्म होती है परन्तु पानी के साथ गुड़ का सेवन शरीर को ठंडक देता है
शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड़ सहायक होता है
गुड़ में उपस्थित कैल्सियम और फास्फोरस हड्डी को मजबूत बनाता है
गुड़ के नुकसान
१ गुड़ गर्म प्रवत्ति का होता है इसलिए गर्मी में गुड़ का उपयोग उचित मात्रा में करना चाहिए
२ गर्मी में गुड़ का अधिक उपयोग नाक से रक्त आने लगता है
३ शुगर के मरीजो को गुड़ का अधिक सेवन सुगर की समस्या को और बड़ा देता है
४ शरीर की किसी हिस्से में सुजन है तो गुड़ का सेवन न करे क्योकि गुड़ का सेवन सुजन और बड़ा सकता है
Jaggery Benefits, गुड़ के फायदे और नुकसान, jaggery advantage, jaggery

Comments
Post a Comment