भारत त्योहारों का देश है यहाँ आये दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया ही जाता है इन त्योहारों में कुछ त्यौहार धार्मिक, कुछ सामाजिक तो कुछ मांगलिक होते है
किसी भी त्यौहार में हम अपने साथ साथ घर की सजावट पर भी पूरा ध्यान देते है, घर सजावट की बात करे तो सबसे पहले हमारा मुख्य द्वार आता है जिसे हम सजाने के लिए तोरण का उपयोग करते है, तोरण द्वार को बहुत ही सुन्दर बना देता है ये तोरण बाजार में आसानी से मिल जाते है परन्तु इन आर्टिफीसियल तोरण का कोई महत्त्व नहीं होता ये सिर्फ घर के दरवाजे को सुन्दर दिखने में मदद करते है
अगर पुराने समय की बात करे तो हमारे पूर्वज भी तोरण का उपयोग घर आँगन को सजाने के लिए करते थे परन्तु वे तोरण बनाने के लिए पेड़ के पत्तो का उपयोग करते थे तोरण आम के पत्तो का उपयोग कर बनाते थे | वे आम तोरण में आम का उपयोग क्यों करते थे ? आम के तोरण का क्या महत्त्व था ? इसके कारण ये है
१ आम के पत्तो का तोरण शुभ माना जाता है आम के पत्तो को लटकाने से घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति के साथ एक सकारात्मक उर्जा घर में प्रवेश करती है जिससे घर का वातावरण शांत व शुद्ध बना रहता है
२. आम के पत्तो के तोरण से जब वायु स्पर्श करके गुजरती है तो वो वातावरण को पवित्र करती है , घर की नकारात्मकता को दूर करती है
३. आम के पत्तो का तोरण लटकाने से बुरी शक्ति व नकारात्मकता घर में प्रवेश नहीं करती जिससे किये गए आयोजन निर्विघन पूर्ण हो जाते है
अतः हमें आधुनिक तोरनो के साथ घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तो का तोरण जरुर लगाना चाहिए , हो सके तो २ -४ पत्तो को रोजाना घर के द्वार पर लगा के रखना चाहिए क्योकि हमारे यहाँ आम आसानी से मिल जाया जाने वाला पेड़ है
| Main door mango leaf toran |
Nice...
ReplyDelete