hair regrowth without spending money | गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए एक एक्सरसाइज

nail rubbing, balayam, nail rubbing exerciser, hair regrowth, hair treatment, hair growth, hair fall, hair growth naturally, dandruff,
आज के समय  में बाल झड़ने,  बालो के सफेद होने,  डैंड्रफ आदि से हर कोई परेशान है यह समस्या हमारी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन, हार्मोन की कमी, वंशानुगत या संक्रमण आदि  के कारण होती है साथ ही  हमारा खान-पान भी ठीक नहीं हो  पा रहा  है  जिससे हमारे शरीर को सही पोषक तत्व नहीं मिल पाता

इन्ही  समस्याओं के कारण  बालों से सम्बंधित कई  समस्या बनी रहती है इन समस्या को दूर करने के लिए हम कई प्रकार की  युक्ति अपनाते है

 आज हम इस पोस्ट में  बालो की इन समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक  एक्सरसाइज के बारे में बात कर रहे  है जिसे "बलायाम" कहते है

बलायाम :

बालायाम बालों को बिना छुए बालों  की मसाज करने की एक्सरसाइज है  बालायाम योग और एक्यूप्रेशर का मिलाजुला स्वरुप है इसमें नाखूनों को आपस में रगड़ा जाता है जिससे एक प्रकार का घर्षण उत्पन्न होता है इस घर्षण का प्रभाव हमारे स्कैल्प पर पड़ता है  क्योकि  उंगलियों की टिप का संबंध सीधे हमारे सिर की त्वचा से माना जाता है
अथ: हमारे सर में  रक्त प्रवाह बड  जाता है रक्त प्रवाह बढ़ने से बालों का झड़ना कम हो जाता है वह नए बाल उगने शुरू हो जाते हैं


कितनी देर करें बालायाम 

सुबह 5 से 7  मिनट बिना कुछ खाए तथा शाम को या रात को खाना खाने के पहले या खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद करें

बालायम प्रक्रिया में समय अधिक व परिणाम धीरे धीरे मिलते हैं अतः सब्र रखें कुछ लोगों को इसका रिजल्ट जल्दी ही दिखने लगता है तो कुछ को बहुत समय लगता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सभी की बॉडी व खान पान एक समान नहीं होता |

कुछ लोगो के प्रारम्भ में  बहुत बाल झड़ते है  तो कुछ के बहुत ही कम क्योकी यह  प्रक्रिया में मृत बाल टूटकर नये बाल उगाने में मदद करती है 

विधि :

बालायाम बहुत ही सरल है इस के लिए दोनों हाथों की उंगलियों के नाखुनो  को आपस में रगड़ा जाता है
दोनों हाथो को लगातार रगड़ने से सर के बाल बड़ने लगते है
इसी प्रकार  एक हाथ को स्थिर रखकर दूसरे हाथ से रगड़ने पर  कान के बाल तेजी से बढ़ते हैं इसी प्रकार अंगूठे के नाखून को रगड़ने से दाढ़ी व मूंछ के बाल जल्दी बढ़ते हैं

बालायाम के फायदे 

  • बालों के झड़ने को रोकने में काफी हद तक सहायता करता है 
  • समय से पहले बालों के सफेद होने को रोकता है 
  • डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता है 
  • नए बालों को उगने व तेजी से बड़ने मदद करता है 



Comments