vegetable - pyaj ke gun fayde aur nuksan


नमस्कार दोस्तों,

गृहवैद्य में आपका स्वागत है 

प्याज ( onion )  हमारे दैनिक जीवन के  आहार का हिस्सा है प्याज का  पौधा होता है जो सब्जी  की केटेगरी में आता है प्याज का वैज्ञानिक नाम  एलियम सेपा ( Allium cepa ) है |

प्याज हमारे खाने का स्वाद तो बढाता ही है साथ में खाने की पोष्टिकताभी बढाता है प्याज में कई  औषधिक गुण होते है साथ ही इसमें उपयोगी स्वास्थवर्धक खनिज और विटामिन्स (A, C, B6 ) होते है | इसमें क्रोमियम, कैल्शियम, मग्निसियम, सोडियम, पोटेसियम आदि तत्व भी पाए जाते  है |

प्याज में  कार्बोहाइड्रेट भी  भरपूर मात्रा में पाया जाता है  जो  हमारे शारीर को एनर्जी से भर देता है प्याज में  साइन-प्रोपेंथियल-एस-ऑक्साइड होता है। यह हमारी आंखों की लेक्राइमल ग्लैंड को उत्तेजित कर देता है, जिससे आंखों से आंसू बहने लगते हैं।
प्याज के गुण :
  • प्याज एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो  शारीर में मोजूद मुक्त कणों को निष्क्रिय करता है 
  • यह एंटीसेप्टिक भी है  जो  हमारे शरीर की प्रतिरोधक शमता बढाता है व् बॉडी को संक्रमण से बचाता है   
  • प्याज पाचक रस अधिक मात्रा में बनाता है जिससे पाचन शक्ति मजबूत बनती है अगर पाचन अच्छा होगा तो पेट सम्बंधित रोग नहीं होगे|
  • प्याज में उपस्थित क्रोमियम तत्व हमारे ब्लड में उपस्थित शुगर को कम करता  है जिससे हमारा ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है 
  • प्याज का नियमित सेवन कोलस्ट्रोल को कम करता है जिससे हार्ट अटैक जेसी भयंकर भीमारी की सम्भावना कम हो जाती है 
  • प्याज में फ्री रेडिकल गैस्ट्रिक अल्सर को ख़त्म करते है जिससे पेट में होने वाले रोग व परेशानी कम हो कर ख़त्म होने लगती है 
  • प्याज हमारे शारीर को ठंडक प्रदान करता है इस लिए इसे गर्मी में लू से बचने के लिए अधिक प्रयोग किया जाता है 
  • प्याज पुराने अस्थमा, एलर्जी, आम सर्दी खासी, ब्रोकाईटीस आदि रोगों के लिए अच्छा इलाज है 

प्याज के नुकसान 
  • प्याज के सेवन से मुह से बदबू आने लगती है 
  • कुछ लोगो को प्याज़ से एलर्जी होती है इसलिए उनको अधिक मात्रा में प्याज़ का सेवन करने से खराश, सूजन और जलन जैसी समस्याएं हो सकती है। साथ ही उनको त्वचा पर लाल चकत्ते, साँस लेने में परेशानी और ब्लड प्रेशर कम होना आदि हो सकता है ।
  • कटे हुए प्याज का अगले दिन इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है।क्योकि ये जानलेवा बैक्टीरिया के लिए एक दम चुंबक का काम करता है अतः कटा हुआ प्याज कुछ घंटो बाद प्रोग न करे 
  • प्याज़ की अधिक मात्रा का सेवन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला के लिए नुकसानदायक हो सकता है, जिससे उनके सीने में जलन और खट्टे डकार जैसी समस्याएं होने की संभावना हो सकती है।
is post me pyaj ke fayde,  pyaj ke nuksan or pyaj ke gun bataye gaye hai . Onions Health Benefits, onion Health Risks & Nutrition Facts



Comments